कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होगी महा रैली, चंडीगढ़ में तैयारियां जोरदार पर

कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होगी महा रैली, चंडीगढ़ में तैयारियां जोरदार पर
Spread the love

चंडीगढ़,17 नवंबर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही कर्मचारी आक्रोश रैली की तैयारीयां जोर-जोर से जारी है। इस संबंध में फैडरेशन आफ यूटी इम्पलाईज और वर्कर चंडीगढ़ के आहवान पर आज यूटी पावर यूनियन द्वारा बिजली कार्यालय सेक्टर 23 के सामने रैली की गई।
रैली को संबोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष तथा यूटी पावर मैन यूनियन चंडीगढ़ के महासचिव गोपाल दत्त जोशी, प्रधान अमरीक सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान सुखविंदर सिंह सिद्धू, उप प्रधान गुरमीत सिंह, संयुक्त सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर की रैली पुरानी पेंशन बहाली, मूल वेतन का 20 प्रतिशत और कम से कम पांच हजार रुपए प्रति माह अंतरिम राहत देने, दस की बजाय पांच साल में पे रिवीजन करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने,ठेका संविदा कर्मियों को रेगुलर करने, निजीकरण पर रोक,18 महीने के बकाया डीए / डीआर को रिलीज करने , खाली पदों को स्थाई भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने, चारों लेबर कोड्स की वापसी सहित अन्य मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई करने के लिए की जा रही।
रैली में ईपीएस 95 के सभी अंशदाताओं को परिभाषित पेंशन योजना के दायरे में लाने और 65,70,75 की आयु पर पेंशनर्स की बेसिक पेंशन में पांच प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर,2025 तक के पेंशनर्स को आठवें पे कमीशन की सिफारिशों के अनुसार पेंशन रिवीजन करने के अधिकार से वंचित कर 25 मार्च,2026 के पेंशन वैलीडेशन एक्ट पास किया है। उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार नव उदारवादी आर्थिक नीतियों को बड़ी तेजी से लागू कर रही है। खाली पदों को स्थाई भर्ती से भरने की बजाय नौजवानों को शोषण की भट्टी में झौंकने के लिए ठेका संविदा पर नियुक्त कर रही है।
उन्होंने बिजली कर्मियों की मांगों का समाधान करने की बजाय एस्मा लगाकर कर्मचारियों की आवाज को दबाने की घोर निन्दा की। वक्ताओं ने 31 अक्टूबर 2026 को मकान नंबर 3415, सेक्टर 23 के निवासी द्वारा बिजली कार्यालय सेक्टर 22 में आकर कर्मचारियों को डराने-धमकाने तथा गाली गलौज करने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कराने पर अधिकारियों की कड़ी आलोचना की तथा चेतावनी दी कि अगर कंपनी द्वारा इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करवाई गई तथा दोषी के खिलाफ शीघ्र एफ आई आर दर्ज नहीं की गई तो यूनियन शीघ्र ही कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *