गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की टीम ने गोपाल गोलक धाम गौशाला में की गौ माता की पूजा-अर्चना

गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की टीम ने गोपाल गोलक धाम गौशाला में की गौ माता की पूजा-अर्चना
Spread the love

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’ ने बताया कि आज गोपाष्टमी के पावन एवं शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ महानगर के गौ रक्षा विभाग की टीम श्री गोपाल गोलक धाम गौशाला पहुंची।
इस अवसर पर सभी गौ सेवकों ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संकल्प भी दोहराया गया।
महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’ ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा, सेवा और जिम्मेदारी का स्मरण करवाता है। गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के लिए यथासंभव योगदान देना चाहिए।
इस पुण्य अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ गौ रक्षा विभाग के प्रमुख जितेंद्र सनातनी, सह-प्रमुख जितेंद्र रावत, महाकाली प्रखंड प्रमुख मणि, रानी लक्ष्मीबाई प्रखंड प्रमुख मोहित कालरा, विश्वकर्मा नगर एवं विकास नगर नगर कार्यवाह रोहित, संतोष मिश्रा, आकाश, गौरव सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे और सभी ने इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *