कैलाश चंद जैन बने भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

कैलाश चंद जैन बने भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी
Spread the love

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के उपरांत कैलाश चंद जैन को भाजपा चंडीगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया संयोजक रवि रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कैलाश चंद जैन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता के पदों पर भी रह चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कैलाश जैन को संगठनात्मक गतिविधियों तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव प्राप्त है। पार्टी के प्रति उनकी दीर्घकालीन निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और मीडिया के क्षेत्र में उनकी समझ को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में जैन पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
कैलाश चंद जैन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *