NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ द्वारा अपने चल रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व कमलजीत सिंह पंछी, अध्यक्ष, NHRACF, चंडीगढ़, एवं अनिल वोहरा, चेयरमैन ने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ किया। इस अवसर पर पंछी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, जीवन में सही निर्णय लेने और “नशे को कहें ना” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल जसविंदर सिंह को नशा जागरूकता पोस्टर भेंट किया, जिसका विमोचन पूर्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा किया गया था। विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए गए तथा चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने और नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ भी दिलाई गई। पंछी ने कहा कि नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों और समाज के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। NHRACF ने युवाओं को जागरूक करने तथा सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपने अभियान को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह जाकनारी जारी एक विज्ञप्ति में उपाध्यक्ष रविंदर नरह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *