चंडीगढ़। पूर्व सांसद एवं भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में भारत के उपराष्ट्रपति तथा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।
इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सत्य पाल जैन ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। वे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से उनसे मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलाधिपति भी हैं। इस मुलाकात को औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा गया।
सत्य पाल जैन ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट
