चंडीगढ़, 20 मार्च । डिफेंस रियलेटर ग्रुप की डायरेक्टर मीरा शर्मा को बिजनेस एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए “एक पहचान महिला सम्मान अवार्ड 2021” से होटल वसात जीरकपुर में शनिवार को सम्मानित किया गया। रेनबो लेडीज क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष पूनम सहगल ने बताया एक पहचान महिला सम्मान अवार्ड 2021 ट्राइसिटी की महिलाओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।
मीरा शर्मा एक सफल बिजनेस महिला के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद भी है। कोरोना लॉकडाउन के समय घर से निकल लोगों के बीच कार्य करती रही और निष्कर्म भाव से सेवा करती रही। संस्था ने उनके सभी सार्थक कार्य के लिए सशक्त महिला के तौर पर ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया।