चण्डीगढ़, 23 नवम्बर । अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसम्बर 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में हो रही महा रैली की तैयारियाँ जोरों-शोरों से जारी हैं। महारैली की तैयारियों के सम्बन्ध में अलग-2 विभागों में गेट मिटिंगें, ग्रुप मिटिंगें तथा पर्चे वितरित करने का सिलसिला पिछले 2 महीने से चल रहा है। इस सम्बन्ध में आज बिजली दफ्तर सैक्टर 43 तथा पब्लिक हैल्थ संचालित वाटरवर्क्स सैक्टर 39 में मिटिंगें की गई।
मिटिंगों को सम्बोधित करते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, प्रधान व वाटर सप्लाई के महासचिव राजेन्द्र कटोच, यूटी पावरमैन यूनियन के प्रधान जत्थेदार अमरीक सिंह, वाटर सप्लाई के प्रधान हरपाल सिंह, यूटी पावरमैन के सचिव विरेन्द्र सिंह, बागवानी के महासचिव हरदीप सिंह, इलेक्ट्रिकल एमसी इलेक्ट्रिकल के प्रधान तरुण कुमार, रोड के सचिव मनमोहन सिंह, एम सी मनीमाजरा के नसीब सिंह ने मिटिंगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 12 दिसम्बर की महारैली अब तक की सबसे विशाल रैली होगी।
महा रैली में की माँगें :
1. सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करो तथा समान काम के लिए समान वेतन दो।
2. पीएफआरडीए अधिनियम रद्द करो, एनपीएस एवं यूपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल करो।
3. पेंशन नियम वैधीकरण अधिनियम, 2025 निरस्त करो।
4. आठवां केंद्रीय वेतन आयोग समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
5. जनवरी 2026 से 20% अंतरिम राहत, न्यूनतम ₹5,000 प्रतिमाह दो।
6. प्रत्येक पांच वर्ष में वेतन संशोधन सुनिश्चित करो।
7. निजीकरण, कॉरपोरेटीकरण एवं पदों की कटौती बंद करो।
8. चारों श्रम संहिताएं निरस्त करो।
9. कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के परिवारों के लिए व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लागू करो। आदि हैं। जिन्हें केन्द्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जायेगा।
विशेष अपील
वक्ताओं ने अपनी विशेष अपील में चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों के समस्त कर्मचारियों से पुरजोर अपील है कि उपरोक्त मांगों के समर्थन में 12 दिसंबर 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित इस विशाल कर्मचारी आक्रोश रैली में भारी संख्या में पहुंचकर अपनी एकता, ताकत और संघर्षशीलता का प्रमाण दें।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव हरकेश चन्द ने दी।

