वकील एवं लेखक हरप्रीत संधू को भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया

Spread the love

दिल्ली/चंडीगढ़, 29 नवंबर। प्रख्यात वकील और लेखक हरप्रीत संधू जिन्हें हाल ही में पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है, को उनके कानून सम्बंदित साहित्यिक कार्य पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा नई दिल्ली में संविधान दिवस, 26 नवंबर 2021 के दिन “सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले पंजाब एकमात्र व्यक्ति हरप्रीत संधू थे। अधिवक्ता हरप्रीत संधू एक पेशेवर वकील हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और संबंधों में विशेषज्ञता प्राप्त है। वह पंजाब के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रह चुके हैं और एक प्रसिद्ध लेखक और प्रकृति कलाकार हैं। उन्होंने भारत के साथ विभिन्न देशों के कानूनों की तुलना करते हुए कानूनी तुलनात्मक अध्ययन पर चार पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें इंग्लैंड और वेल्स, यूनाइटेड किंगडम स्थित लॉ कॉलेज से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और आपराधिक प्रक्रिया में एक अभ्यास डिप्लोमा से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने फ्रांस में सद्भावना के राजदूत (आरआई-जीएसई पुरस्कार विजेता) के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने भारत में घाना उच्चायोग की ओर से आपसी व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समन्वयक के रूप में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *