चंडीगढ़, 29 नवंबर। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने नूंह जिला के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड बहुत ही खतरनाक बीमारी है, अभी भी इससे बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान ने देकर वैक्सीनेशन अवश्य करवाना चाहिए।
डा. बनवारी लाल आज जिला सचिवालय के सभागार में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद नूंह जिला में वैक्सीनेशन कार्य में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर रहें थे।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने सहकारिता मंत्री को बताया कि जिला में कल तक 67 गांव में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है तथा जिले में 57 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में टीकाकरण की रफ्तार तेज हुई है जल्द ही समुचित जिले को वेक्सीनेट कर दिया जाएगा।
सहकारिता मंत्री ने पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा को अपने उपमंडल में वैक्सीनेशन के कार्य में अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया वही मंत्री ने डा. योगेन्द्र, डा. बीएस सिंगल, डा. हार्षित गोयल, डा. मनप्रीत व आबिद, नरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, बिजेन्द्र सिंह तथा जिला की टॉप वैक्सीनेटर सपना, लीलावती, पूनम राजपूत, सकुन्त, मिन्टू, सरोज, ऊषा यादव, अन्जू लता, मनीषा व अन्जू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
