नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
Spread the love

चंडीगढ़। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स (NHRACF), चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और चेयरमैन अनिल वोहरा के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46-बी, चंडीगढ़ का दौरा किया। यह कार्यक्रम चल रहे “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कमलजीत सिंह पंछी ने नशे के सेवन से होने वाले गंभीर सामाजिक, शारीरिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने साथियों के बीच भी जागरूकता फैलाने तथा “Say No to Drugs – नशे को कहें ना” का संदेश प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
NHRACF की टीम ने कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निशा अग्रवाल को नशा विरोधी जागरूकता पोस्टर भेंट किया। यह पोस्टर पूर्व में माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक, यूटी चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया था। टीम द्वारा विद्यार्थियों के बीच नशा विरोधी जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए तथा विद्यार्थियों को नशा मुक्त चंडीगढ़ और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई।
पंछी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें विद्यार्थियों, शैक्षणिक संस्थानों, अभिभावकों तथा पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे जागरूकता के दूत बनें और अपने साथियों को स्वस्थ, सकारात्मक, उत्पादक एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें!कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की रोकथाम के लिए निरंतर जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही, युवाओं को स्वस्थ एवं जिम्मेदार निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
यह जाानकारी जारी एक विज्ञप्ति में उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *