जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की
Spread the love

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज एक विशेष जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जो पंजाब में निवेश करने का इच्छुक है। मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश के अवसरों की पड़ताल करने और पारस्परिक हितों के लिए निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक स्पष्ट नीतिगत ढांचा तैयार किया है।
स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार के ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी जिसमें राज्य सरकार द्वारा एक सिंगल विंडो पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से निवेशक 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की व्यवसाय-हितैषी नीतियाँ और निवेश के व्यापक अवसर निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।
संधवां ने उन्हें ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें पंजाब में निवेश को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय और विदेशी निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया जाता है। बैठक के दौरान फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *