पंजाब बंद के अह्वान के बाद पंछी ने चंडीगढ़ प्रशासन से स्कूलों में अवकाश की करी अपील

पंजाब बंद के अह्वान के बाद पंछी ने चंडीगढ़ प्रशासन से स्कूलों में अवकाश की करी अपील
Spread the love

चंडीगढ़ । नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एंटी-करप्शन फोर्स, चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने जारी एक बयान में कहा है कि 21 अगस्त को पंजाब बंद के आह्वान के मद्देनज़र मोहाली और आसपास के कई क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इसे देखते हुए कमलजीत सिंह पंछी ने चंडीगढ़ प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह एवं अपील करते हैं कहा है कि चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में भी अवकाश घोषित करने पर विचार किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ को किसी भी प्रकार की असुविधा और परेशानी का सामना न करना पड़े।
ऐसा समयोचित निर्णय बच्चों की सुरक्षा, सुविधा एवं कल्याण के साथ-साथ अभिभावकों की सुविधा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इससे अनावश्यक यातायात संबंधी कठिनाइयों, असुविधा एवं परेशानी से बचा जा सकेगा। हम संबंधित अधिकारियों से जनहित में तत्काल एवं संवेदनशील निर्णय लेने की पुरजोर अपील करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *