धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों में ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित करना उचित नहीं: महंत मनोज शर्मा

धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों में ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित करना उचित नहीं: महंत मनोज शर्मा
Spread the love

चंडीगढ़/बठिंडा, 24 सितंबर । विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’ ने बठिंडा में आयोजित होने वाले श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में राजिन्द्र मित्तल को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई है।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध न्यायिक एवं समाचार अभिलेखों में 1983 के बठिंडा के कथित बीफ-टैलो/वनस्पति घी प्रकरण में राजिन्द्र मित्तल का नाम सामने आया था। वर्ष 2014 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में राजिन्द्र मित्तल और अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।
उन्होंने कहा, “गौ माता करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं। ऐसे गंभीर और संवेदनशील प्रकरण से जुड़े व्यक्ति को किसी धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना धार्मिक भावनाओं के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। हम इस निर्णय का विरोध करते हैं और आयोजकों से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं।”
महंत शर्मा ने यह भी कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत दुर्भावना के आधार पर नहीं, बल्कि धार्मिक आयोजन की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *