चंडीगढ़ । चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर 17, के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने अपने सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के दूरदर्शी निर्णय का तहे दिल से स्वागत और सराहना करते हैं। यह महत्वपूर्ण कदम न केवल व्यापारियों, कारोबारियों और आम नागरिकों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। जीएसटी दरों में कमी, व्यापार को आसान बनाने, व्यापार को बढ़ावा देने और लोगों की क्रय शक्ति को मजबूत करने के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह लोगों की आवश्यकताओं के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और एक समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के उनके दृढ़ संकल्प का एक स्पष्ट उदाहरण है। हम माननीय प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति इस समयोचित और जन-हितैषी पहल के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में मुख्य सचिव अमित जैन ने दी।
पंछी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के दूरदर्शी निर्णय का किया स्वागत
