यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लॉइज़ वेलफेयर एसोसिएशन ने देश के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का तहे दिल से किया धन्यवाद

Spread the love

चंडीगढ़ । जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 01-04-2022 से चंडीगढ़ यूटी में केंद्रीय सेवा नियम एवं केंद्रीय वेतनमान लागू किए गए थे। इन नियमों के लागू होने के साथ ही चंडीगढ़ यूटी के शिक्षकों की 01-04-2022 से पहले अर्जित एवं जमा मेडिकल लीव (Half Pay Leave) के लाभ का मामला लंबे समय से लंबित था।
यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लॉइज़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इस मुद्दे को हल करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे, लेकिन काफी समय तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
जारी एक विज्ञप्ति में सेवानिवृत्त लेक्चरर सोहन लाल ने यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लॉइज़ वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखकर अनुरोध किया कि हम 01-04-2022 के बाद की कोई नई मेडिकल लीव नहीं मांग रहे हैं, बल्कि 01-04-2022 से पहले अपनी सेवा अवधि के दौरान अर्जित एवं जमा की गई हाफ पे लीव का उचित लाभ मांग रहे हैं।
खुशी की बात है कि अब गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है, जिसमें 01-04-2022 से पहले शिक्षकों के खाते में जमा हाफ पे लीव जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
यह सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और खुशी की खबर है।
इस अवसर पर यूटी कैडर एजुकेशनल एम्प्लॉइज़ वेलफेयर एसोसिएशन एवं सेवानिवृत्त लेक्चरर सोहन लाल की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का तहे दिल से धन्यवाद किया जाता है।
साथ ही हम आशा करते हैं कि गृह मंत्रालय एवं चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य कार्ड (Health Cards) बनाने संबंधी मांग को भी स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *