चंडीगढ़, 11 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में शक्ति वंदन अभियान ( सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ संपर्क अभियान ) का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री और अभियान प्रभारी तरुण चुग के मार्गदर्शन में अभियान की राष्ट्रीय संयोजक अभियान विजया राहटकर की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजना और केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर ने अपने अपने विभाग की जनकल्याण नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी बहुत विस्तार से बताई।
कार्यशाला में बताया कि देश में लगभग 1 करोड़ सेल्फ हेल्प ग्रुप और एनजीओ काम कर रहे हैं उनमें 11 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि उन 11 करोड़ महिलाओं से मिल कर मोदी सरकार को उपलब्धियों की जानकारी देने और समय समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण नीतियों (वित्तीय, प्रशानिक) में सहयोग करने की योजना बनाए तथा इन लोगों तक पहुंचे।
कार्यशाला के समापन सत्र में माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने सभी का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला में चंडीगढ़ से महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, एनजीओ सेल संयोजक अजय सिंगला, सह संयोजक अजय कौशिक, सह संयोजक राजेश मित्तल ने भाग लिया।
दिल्ली में शक्ति वंदन अभियान का हुआ शुभारंभ
