खालसा कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

मोहाली 28 अप्रैल। खालसा कॉलेज(अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3 ए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के डीन कॉलेज डॉ गुरप्रीत सिंह लेहल मुख्य अतिथि थे। वह कंप्यूटर साइंस विभाग, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में बतौर प्रोफेसर हैं और पंजाबी भाषा साहित्य और संस्कृति के तकनीकी विकास के लिए एडवांस सेंटर के डायरेक्टर भी हैं। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ हरीश कुमारी, खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के सदस्य स. सरवन सिंह व कॉलेज के लैक्चरार्स भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके उपरांत कॉलेज की डॉ. हरीश कुमारी ने इंटर-यूनिवर्सिटी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छात्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। डॉ. हरीश कुमारी ने कहा कि अन्य गतिविधियां छात्रों के करियर को संवारने में मदद करती हैं और उन्हें टीम भावना से काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया और छात्रों को सभी सौंपे गए कार्यों को पूरे मन से करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *