अमृतसर में ‘एन.आर.आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम 30 दिसंबर को

Spread the love

चंडीगढ़, 29 दिसबंर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ‘एन.आर.आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ समारोह करवा रही है, जिससे प्रवासी पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों को जल्दी और सन्तोषजनक ढंग से हल किया जा सके।
यह जानकारी देते हुए पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि अमृतसर में ‘एन.आर.आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम कल 30 दिसबंर को करवाया जा रहा है, जहाँ अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरन तारन आदि जिलों से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों के मामलों की सुनवाई करके उनका हल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबी ऑनलाइन या मौके पर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
स. धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी सभी समस्याओं का निर्धारित समय में निपटारा किये जाने के लिए पंजाब सरकार विशेष नीति तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि एन.आर.आई. पंजाबियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पंजाब सरकार हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीनों में दो बार एन.आर.आई. मिलनी समारोह करवाएगी।
स. धालीवाल ने आगे बताया कि प्रवासी पंजाबियों को सरकारी कार्यालयों, सचिवालयों में मंत्रियों के दफ्तरों में परेशान न होना पड़े, इसलिए सरकार ने फ़ैसला किया कि सरकार ख़ुद प्रवासी पंजाबियों के जिलों में जाकर उनके मसले हल करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जि़ला जालंधर में 16 दिसंबर को आयोजित किये गए प्रोग्राम में 160 मामले, 19 दिसंबर को एस.ए.एस. नगर ( मोहाली) में 74 मामले और 23 दिसंबर को लुधियाना में 170 मामले और 26 दिसंबर को मोगा में 120 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *