चंडीगढ़, 8 अप्रैल। “जो समाज, राष्ट्र और संगठन अपने इतिहास को भूला देता है वह विकास की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता। ये हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ही देन है कि उन्होंने पार्टी के नैतिक मूल्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढाया जिसका परिणाम ये है कि 2 सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज 303 सांसद तक पहुंच चुकी है। इसलिए हमें भी अब भी भावी पीढ़ी को इन बातों से अवगत करवाना आवश्यक है।” ये उदगार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश प्रो प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित सेमी वर्चुअल वेबिनार के दौरान व्यक्त किये। गौरतलब है कि चंडीगढ़ भाजपा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के तीसरे दिन आज वेबेक्स के माध्यम से सेमी वर्चुअल वेबिनार “भाजपा का इतिहास और विकास और मोदी सरकार की उपलब्धियां’’ का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में लोगों ने मुख्य वक्ता प्रो धूमल के विचारों को सुना।
कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इस सेमी वर्चुअल सेमिनार का दीप प्रज्वलन के द्वारा किया। इस मौके पर वन्दे मातरम् का भी गान हुआ। सर्वप्रथम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और उसके उपरान्त उनके जीवन का परिचय प्रदान किया। इसके उपरान्त मुख्य वक्ता प्रो धूमल ने अपने उपरोक्त विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। प्रथम चरण में जनसंघ के रूप में, दूसरे चरण में 1977 से 2014 तक तथा 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो अपने देश को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और विश्व गुरु बनाने के लिए दृढ संकल्पित है।
देश विभाजन के बाद की परिस्थितियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के तुष्टिकरण की नीति के कारण उपजे राजनैतिक माहौल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस्तीफा दिया था और राष्ट्र को नैतिक मूल्यों पर आधारित सही दिशा प्रदान करने हेतु और वर्ष 1951 को जनसंघ की स्थापना की। 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी का निर्माण हुआ जिसमें जनसंघ समेत अन्य दलों का विलय हो गया। 1977 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की चुनावी हार हुई और तीन साल तक जनता पार्टी की सरकार चली। 1980 में जनता पार्टी में कुछ लोगों के राजनैतिक स्वार्थ के चलते जनसंघ के नेताओं पर ऊँगली उठाई जाने लगी और ये भी आरोप लगाया कि इनके नेताओं के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्यता है। इस से आहात होकर जनसंघ के नेताओं ने निर्णय लिया कि वे सता के लालच में अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा को नहीं छोड़ सकते परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। 1984 के आम चुनाव में भाजपा को लोकसभा की केवल दो सीटें मिलीं। बावजूद इसके पार्टी के नेताओं ने हार नहीं मानी और धीरे धीरे पार्टी की विचारधारा का प्रसार करते हुए कई राज्य की सरकारों पर अपनी पकड़ बनायी। वर्ष 1996 में भाजपा देश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा को सरकार बनी लेकिन बहुमत के अभाव में वह 13 दिन ही चल पाई।
1998 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनाव में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। 2004 के आम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और अगले 10 वर्षों के लिए मुख्य विपक्षी दल की भूमिका बखूबी निभाई । 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार से तंग आकर देश की जनता ने भारी बहुमत से एनडीऐ को जिताया और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी |
उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी के लम्बे समय के राज में देश का विकास जिस धीमी गति से हो रहा था केंद्र में श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश की विकास की परिभाषा ही बदलनी शुरू की | जो काम वर्षों तक नही होते थे वो अब भ्रष्टाचार तन्त्र से मुक्त होकर देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे थे | वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने इसी विकास की रेलगाड़ी को आगे बढाया और देश का चहुँ मुखी विकास का नारा दिया और साथ ही कहा कि सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास | अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में उनकी सरकार ने विकास के कार्यों की झड़ी लगा दी और देश की जनता ने दोबारा से मोदी सरकार को प्रचंड बहुमत के साथ अपना विश्वास दिया | ये देश की जनता की सोच का ही परिणाम है कि जनता ने अपना विश्वास देकर ये दिखाया कि आज देश अगर सुरक्षित है तो वो भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है |
मोदी सरकार ने
जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा धारा 370 और 35A को ख़त्म वहां की जनता को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ा | मुस्लिम सम्प्रदाय की महिलाओं को तीन तलाक वाली प्रताड़ना से मुक्ति दिलवाई | देश के गरीबों को सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान को सीधे उनके खाते तक पहुँचाने के लिए जनधन खाते खुलवाए और बिचोलियों के चंगुल से बचाने हेतु लाभ की राशि अब सीधे उनके खाते में डलनी शुरू हो सकी | आजादी के इतने वर्षों से जो गाँव बिजली से जगमग नहीं थे वहां पर भी बिजली को पहुँचाया गया | गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये | देश को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं के बीच रोजगार के अवसर अधिक करने हेतु स्वयं का लघु उधोग खुलवाने में हाथ आगे बढ़ाये | किसानों के खातों में सीधे पैसे पहुँचाने का काम किया | देश की सेनाओं को सशक्त बनाने हेतु उन्हें बहु तकनिकी अस्त्रों और शस्त्रों से सुस्सजित किया | तेजस और रफाल जैसे लड़ाकू विमानों से देश की सेना और सीमाओं की सुरक्षा को और पुख्ता किया और दुश्मन के घर में घुस कर अपने शहीदों का बदला लेकर मोदी सरकार ने ये भी सन्देश दिया कि ये मोदी सरकार साहसी निर्णय लेने वाली सरकार है | पडौसी देश हलके में न ले ये भारत अब वो भारत है जो उनके नापाक इरादों के लिए हर प्रकार से मुह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हिया | आज बहुत से रक्षा से जुड़े सामान देश में ही निर्मित होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं | अब तो हमारे देश का मान सम्मान अन्य देशों में भी बढ़ा है | देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश की दशा और दिशा ही बदल दी है | आज देश इतना सक्षम हो रहा है कि वो कोरोना जैसी बिमारी की रोकथाम के लिए सभी देशों को दवा भेज रहा है और उनके लिए दवा बना भी रहा है | आज देश में निर्मित सामान विदेशों में भी भेजा जाने लगा है | अब आयात के साथ साथ निर्यात में भी काफी इजाफा हो रहा है जो कि हमारे लिए एक गर्व की बात है | अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत के वैज्ञानिकों को पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है | हमारे वैज्ञानिक आज अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं | भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित के लिए जो कहा वो कर के दिखाया और निरंतर इसके प्रयास चल रहे हैं आज मोदी सरकार के काल में किसी भी क्षेत्र को देखें, चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है | यहाँ मोदी सरकार को पारदर्शिता वाली सरकार का नाम भी दें तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी | देश में विकास के कीर्तिमान बन रहे हैं | देश से फर्जीवाड़ा कम्पनियों से आर्थिक क्षेत्र में लगाये जा रहे चूने पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने व्यापक कदम उठाये और उसका परिणाम ये रहा कि फर्जी कम्पनी बंद हुई और उनके फर्जी निदेशकों पर भी शिकंजा कसा जाने लगा | आज देश में टैक्स भरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी मोदी सरकार ने देश के अन्दर सही समय पर सही निर्णयों चाहे वो कठोर भी क्यों न हो उनके परिणाम से इस वैश्विक बिमारी से होने वाले नुक्सान में कमी की | आज देश में वैक्सीन तैयार कर नया आयाम पैदा किया है | उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो विकास के लिए कार्य कर रही है वो सराहनीय है ऐसे में हम भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य है कि उनके विकास के कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएँ | हमें अपनी जिम्मेदारियों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का निष्पक्षता से अनुपालन हो, इस दिशा में विचार करना होगा। जब पूरी भाजपा एकजुटता से खड़ी होगी तभी यह देश सही मायने में सोने की चिड़िया बन सकेगा।