सीपीडीएल द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे दमन चक्र का देंगे मुंह तोड़ जवाब: युनियन

सीपीडीएल द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे दमन चक्र का देंगे मुंह तोड़ जवाब: युनियन
Spread the love

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर । सीपीडीएल द्वारा प्रशासन से कंपनी में भेजे कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे दमन चक्र व सीपीडीएल में काम कर रहे विभाग से रिटायर हुए अधिकारियों द्वारा बदले की भावना से कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का यूनियन ने मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान कर दिया है| इस संबंध में यूनियन द्वारा अगले संघर्ष की तैयारी शुरू कर दी है जिसमें लगातार रोष रेलिया, धरने प्रदर्शन, अर्थी फूकने तथा कंपनी के भ्रष्ट व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों का बहिष्कार तथा ज्यादतियां ना रोकने पर सामूहिक अवकाश आदि संघर्ष तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिए हैं | इस संबंध में यूनियन द्वारा माननीय प्रशासक महोदय, चीफ सेक्रेटरी व इंजीनियरिंग सेक्रेटरी को ज्ञापन देकर प्रशासन से तुरंत दखल देने की मांग की है| इस संबंध में कंपनी के केंद्रीय पदाधिकारीयो को भी कंपनी में बैठे भ्रष्ट व भाई भतीजाबाद के तहत कंपनी को भी नुकसान पहुंचा रहे तथा कर्मचारियों को भी अलग-अलग तरीके से भड़काहट वाली कार्यवाही कर प्रताड़ित कर रहे तथा बेचैनी पैदा कर रहे कंपनी में काम कर रहे इन रिटायर अधिकारियों की कारगुजारी का चिट्ठा खोलेंगे | जो अधिकारी कंपनी से मोटी तनख्वाह भी ले रहे हैं तथा कंपनी को अन्य तरीकों से भी चूना लगा रहे हैं |
इस संबंध में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल आज इंजीनियरिंग सचिव श्रीमती प्रेरणा पुरी व मुख्य अभियंता सी वी ओझा से मिला तथा उन्हें सारी हालातो से अवगत कराया तथा इन रिटायरी अधिकारियों का कारनामा भी उनके सामने रखा तथा कर्मचारियों का सरकारी दर्जा बहाल करने व उन्हें अन्य विभागों से में एडजस्ट करने, 01.02.2025 से खाली प्रमोशन की पोस्टों को कानूनी मान्यता देकर पिछली तिथि से प्रमोशन करने, विभाग से लिखित व प्रेक्टिकल तथा कंप्यूटर टेस्ट देकर रखे गए पिछले 10 साल से काम कर रहे कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को सिनोरिटी वाइज कंपनी में नियमित रोल में लेने आदि 12 माँगो का ज्ञापन सोपा गया |
यूनियन ने हैरानी जाहिर करते हुए इंजीनियरिंग सचिव व मुख्य अभियंता को कहा कि आज कंपनी में सर्व सेवा बना हुआ विभाग से रिटायर एक अधिकारी जिसने खुद विभागीय परीक्षा व प्रैक्टिकल \ कंप्यूटर टेस्ट लेकर व बाद में इंटरव्यू लेकर जिन कर्मचारियों को रखा था आज वही अधिकारी कंपनी के रोल में रखने के लिए 10 साल बाद पुनः परीक्षा की प्रक्रिया अपनाने की बात कर रहा है तथा कंपनी में वैमनष्य पैदा कर रहा है | शायद कंपनी में अपनी वित्तीय शक्ति घटने की बौखलाहट में यह कार्यवाही की जा रही है |यूनियन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा 19 अक्टूबर को दिए गए धरने में भी इस अधिकारी ने पूरी भड़काहट वाले कार्रवाई की तथा कर्मचारियों को दो-तीन घंटे दफ्तरों में बंधक बनाकर रखा यहां तक की धरने वाली जगह भी आकर कुछ लोगों को माहौल खराब करने के लिए उकसाया गया जिसकी यूनियन मने कड़ी निंदा की, तथा चंडीगढ़ प्रशासन व कंपनी के केंद्रीय नेतृत्व को शीघ्र दखल देकर इस अधिकारी को कंपनी से बाहर करने की मांग की है |
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *