सेवा के रंग: रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य

सेवा के रंग: रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य
Spread the love

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के जिला डॉ. भीमराव अंबेडकर के मंडल-27 अंतर्गत सेक्टर-40सी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा के रंग’ रंगोली कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने रंगोली के माध्यम से दर्शाए गए चित्रों और संदेशों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी एवं जनसेवा के कार्यों को रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। रंगोली के जरिए देश के विकास, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सह-संयोजक रमेश सहोड़, जिला रंगोली कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, जिला उपाध्यक्ष राजेश डोगरा, मंडल अध्यक्ष अमित नगर, रंगोली कार्यक्रम संयोजक पवन देव कश्यप सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम ने कला के माध्यम से जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *