गंगाजल लेकर हरिद्वार से मनीमाजरा पहुंचे महंत मनोज शर्मा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

गंगाजल लेकर हरिद्वार से मनीमाजरा पहुंचे महंत मनोज शर्मा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक
Spread the love

चंडीगढ़ । विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’ कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मनीमाजरा पहुंचे। उन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को मनीमाजरा मेन बाजार स्थित शिव खेड़ा मंदिर एवं खोखा मार्केट पहुंचकर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों ने भगवान शिव का जयघोष करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की। महंत मनोज शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान, सनातन संस्कृति की रक्षा और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प प्रत्येक सनातनी को लेना चाहिए। उन्होंने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारा, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *