चंडीगढ़ । क्षत्रिय खुखरैन सभा, चंडीगढ़ के महासचिव कमलजीत सिंह पंछी आनंद को खुखरैन बिरादरी एवं समाज के प्रति उनके निरंतर योगदान, समर्पित सेवाओं तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए ऑल इंडिया खुखरैन्स फेडरेशन की चंडीगढ़ इकाई का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
इस सम्मान के लिए पंछी ने ऑल इंडिया खुखरैन्स फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कोहली का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, वे इस प्रतिष्ठित पद की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन और समाज की सेवा में निरंतर कार्यरत रहेंगे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में कमलजीत सिंह पंछी ने दी।
कमलजीत सिंह पंछी को ऑल इंडिया खुखरैन्स फेडरेशन की चंडीगढ़ इकाई का चेयरमैन नियुक्त किया गया
