सतिन्दर रावत उत्तराखंड पर्वतीय सभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सतिन्दर रावत उत्तराखंड पर्वतीय सभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Spread the love

जीरकपुर । उत्तराखंड पर्वतीय सभा,जीरकपुर, बलटाना, ढकोली की आम सभा की बैठक में सतिन्दर रावत को सभा का प्रधान व दीपक नेगी को महासचिव निर्विरोध चुना गया। इनके अलावा बलबीर रावत को वरिष्ठ उप प्रधान, मनोज कान्त व महेन्द्र रावत को उप प्रधान, रविन्द्र विष्ट को सचिव, सोहन बुरोला को कोषाध्यक्ष, भरत रावत को उप कोषाध्यक्ष, कुंवर सिंह रावत को लेखा निरीक्षक, मनीष गुसाई को सांस्कृतिक सचिव, सुनील बिष्ट को उप सांस्कृतिक सचिव, रोशन बिष्ट को माल सचिव तथा दिनेश सिंह नेगी को प्रेस सचिव के पद पर चुना गया। इससे पहले बैठक में दो वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान प्रधान रणजीत भंडारी ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। चुनाव प्रक्रिया जगदीश असवाल, थान सिंह तथा दरवान नेगी की देखरेख में पारदर्शिता एवं शांति के साथ सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *