बनवारी लाल पुरोहित ने लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

बनवारी लाल पुरोहित ने लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
Spread the love

चंडीगढ़, 31 दिसंबर। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित ने नव वर्ष 2024 के खुशियों भरे अवसर पर पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नया साल हमारे लिए अपने विचारों को नया रूप देने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प को नवीनीकृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह अपने साथ नई आशाएँ, अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ लेकर आता है। आइए, हम नए साल को पिछले साल से अधिक उज्जवल और बेहतर बनाने का प्रयास करें।
इस ख़ुशी के अवसर पर, ‘‘आइए, हम एक मजबूत, शांतिपूर्ण और एकजुट विकसित भारत@2047 बनाने का संकल्प लें’’। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नया साल पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *