संतुलित ख़ुराक एक खिलाड़ी की मुख्य बुनियाद: मीत हेयर

Spread the love

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। राज्य के खिलाड़ियों को संतुलित और पौष्टिक आहार मुहैया करवाने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से पंजाब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी. आई. एस.) के सभी खेल केन्द्रों के खिलाड़ियों की डाइट में मोटे अनाज को शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य के सभी खेल केन्द्रों पर भी लागू किया जायेगा।
यह जानकारी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से आज यहाँ जारी प्रैस बयान में दी गई।
खेल मंत्री ने आगे बताया कि मोटे अनाज को हफ़्ते में तीन बार रागी दलिया, बाजरे की रोटियाँ और बाजरा-दाल खिचड़ी के रूप में मुहैया करवाया जायेगा। शिक्षार्थियों को समय-समय पर ऑनलाइन और ऑफ़लाईन क्लासों के द्वारा मोटे अनाज के सेवन के लाभों के बारे अवगत करवाया जायेगा। यह पहलकदमी मुख्यमंत्री भगवंत मान के सेहतमंद और खुशहाल पंजाब के मंतव्य को पूरा करेगी।
प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की तरफ से ऐलाने गए मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023 (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलट्स- 2023)’ की तर्ज़ पर यह फ़ैसला किया गया है। खेल विभाग की तरफ से इस नये उद्यम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शिक्षार्थियों को समय-समय पर ऑफलाईन और ऑनलाइन क्लासों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय वर्ष-2023 और खिलाड़ियों के खाने में मोटे अनाज के फ़ायदों के बारे जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *