मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ज़ीरा शराब फैक्ट्री बंद करने का फ़ैसला करके पंजाब का पुत्र होने का सबूत दिया: कुलदीप सिंह धालीवाल

Spread the love

चंडीगढ़, 17 जनवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने ज़ीरा शराब फैक्ट्री बंद करने का फ़ैसला करके पंजाब का पुत्र होने का सबूत दिया है।
पंजाब के कृषि और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने टवीट करके यह प्रगटावा किया है। उन्होंने ज़ीरा फैक्ट्री बंद करने का फ़ैसला करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुये कहा कि उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि वह पंजाब और पंजाबियों के सच्चे रखवाले हैं।
स. धालीवाल ने कहा कि मैं 17 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री का संदेश लेकर ज़ीरा में धरने में गया था और एक महीने में कानूनी प्रक्रिया अपना कर बनती सख़्त कार्यवाही करने का भरोसा देकर आया था। उन्होंने कहा कि कि आज एक महीना पूरा होने पर पंजाब की धरती पर किसानी को बचाने वाला ऐतिहासिक फ़ैसला आ गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की आबो-हवा को दूषित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद किसानी परिवार से सम्बन्धित हैं और पंजाब को प्यार करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुझे स. भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल होने का मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *