चंडीगढ़ । अंडर-19 लड़कों के लिए इंटर-स्कूल स्टेट जूडो टूर्नामेंट 2026–27 का आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें शहर भर के स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GMSSS), सेक्टर 20-D ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
जानकारी अनुसार स्कूल ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया और विजेता का स्थान हासिल किया। टीमों की अंतिम रैंकिंग: विजेता – GMSSS-20D | रनर-अप – शिवालिक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 41 सेकंड रनर-अप – मोती राम आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौथा स्थान – IS देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 21 GMSSS-20D का शानदार प्रदर्शन वहां के युवा जूडो खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और खेल कौशल को दर्शाता है, साथ ही खेल प्रतिभा को निखारने में स्कूल के लगातार प्रयासों को भी दिखाता है।
GMSSS 20D की टीम को तैयार करने वाली अध्यापिका ज्योत्स्ना विभाग में सामाजिक शास्त्र की अध्यापिका के तौर पे कार्यरत हैं। पिछले कई सालों से वो अपने स्कूल की टीम के साथ काम कर रहीं हैं और राज्य स्तर पे 100 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं। ज्योत्सना खुद दो बार राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मैडलिस्ट रह चुकी हैं। राज्य स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पे भी उनके मार्गदर्शन में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने पदक अपने नाम किये हैं। लड़कों की अंडर 19 चैंपियनशिप के साथ साथ इस बार लड़कियों की अंडर 17 चैंपियनशिप भी उनके जूडोका स्कूल के नाम कर चुके हैं।
इंटर-स्कूल स्टेट जूडो टूर्नामेंट 2026–27 के अंडर-19 लड़कों के वर्ग में GMSSS-20D ने जीता चैंपियनशिप
