कांग्रेस के अकाउंट्स फ़्रीज कर फिर से लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा: पवन बंसल

कांग्रेस के अकाउंट्स फ़्रीज कर फिर से लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा: पवन बंसल
Spread the love

चंडीगढ़ । इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज़ करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने भाजपा को लोकतंत्र की हत्यारी बताया। पवन कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही के सिद्धांतों पर चल रही है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, तांकि सरकार के विरोध में उठने वाली विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कमजोर किया जा सके। लेकिन भाजपा कुछ भी करके हमारी आवाज को रोक नहीं सकती।
इनकम टैक्स विभाग के जरिये कांग्रेस के खातों को फ्रीज करवा के मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक और संगठनात्मक गतिविधियों पर रोक लगाना चाहती है, इसीलिए बिना किसी वैध कारण के अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर एक क्रूर कदम उठाया गया है।
सोमवार को कांग्रेस द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। पूर्व सांसद पवन बंसल के अनुसार पार्टी के बैंक खाते फ्रीज़ करने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके चलते आज कांग्रेस के सभी स्थानीय नेता व कार्यकर्ता सेक्टर 17 स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर जुटे।
पूर्व सांसद पवन बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की, पार्षद गुरप्रीत गाबी, महिला नेत्री दीपा दुबे, युवा नेता मनोज लुबाना सहित चंडीगढ़ कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *