भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के चंडीगढ़ मंडल द्वारा थानेसर में ‘विश्व विरासत दिवस’ का आयोजन

Spread the love

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, चंडीगढ़ मंडल, चंडीगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला ‘विश्व विरासत दिवस’ समारोह का आयोजन आज शेख चिल्ली का मकबरा, थानेसर (हरियाणा) में किया गया।
इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अन्तर्गत आने वाले शेख चिल्ली का मकबरा, थानेसर के परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यालयों से आय हुए छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन छात्रों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीया तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया तथा सभी छात्रों को सह-भागिता प्रमाणपत्र दिए गये। इस दौरान छात्रों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा तिरंगे के गुबारों को आसमान में छोड़ा गया।
छात्रों को शेख चिल्ली का मकबरा, थानेसर की प्राचीनता व उसके इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। भ्रमण करने आए स्थानीय गणमान्य निवासियों, छात्र-छात्राओं आदि का मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ मंडल कार्यालय से कामेई अथोइलु कबुई (अधीक्षण पुरातत्वविद्), जितेंद्र शर्मा (सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्), पंकज भारद्वाज (सहायक पुरातत्विद) ने मार्गदर्शन किया एवम् भारतीय विरासत को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को स्मारक की स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *