राजा सुरेंद्र सिंह बने अखिल भारतीय जाट महासभा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी

Spread the love

चंडीगढ़, 9 मार्च। राजा सुरेंद्र सिंह को अखिल भारतीय जाट महासभा का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अखिल भारतीय जाट महासभा के पंजाब के अध्यक्ष व नेशनल वाइस प्रेसिडेंट हरपाल सिंह हरपुरा ने राजा सुरेंद्र सिंह को इस जिम्मेदारी के लिए तत्पर रहने को कहा व उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है राजा सुरेंद्र सिंह की पंजाब की राजनीति में लंबे समय से अपनी पहचान है व हाल ही में उनकी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का प्रस्ताव भी पेश किया गया था। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *