चंडीगढ़, 11 दिसंबर। शहर में आम आदमी पार्टी (आप) का काफिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शहर के हर कोने से लोकप्रिय और प्रतिष्ठित चेहरे लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव समाज सेवी, व्यवसायी रौशन लाल बडोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने उन्हें औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम पुंडीर भी मौजूद थे।
रौशन लाल उत्तराखंड के निवासी है और अपने एरिया के लोगों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है। हाल ही में शहर में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा वह कांग्रेस में पिछले कई सालों से कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुक हैं। उनका स्वागत करते हुए सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहर का विकास की चाहते रखने वाले सभी अच्छे लोगों का हम पार्टी में स्वागत करते हैं।