चण्डीगढ़ में इस बार त्रिशंकु नगर निगम: सर्वें

चण्डीगढ़ में इस बार त्रिशंकु नगर निगम: सर्वें
Spread the love

चण्डीगढ़, 26 दिसंबर। चण्डीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है व अब भाग्य आजमा रहे 203 प्रत्याशियों समेत चण्डीगढ़-पंजाब-दिल्ली तक के नेताओं से लेकर आम जनता तक सभी बेसब्री से 27 दिसम्बर का इंतज़ार कर रहें हैं। इस बीच पब्लिक व्यूज़ मीडिया रिसर्च सेंटर (पीवीएमआरएस) नामक नई उभर रही सर्वे एजेन्सी ने एक नई पहल की है व इन चुनावों पर एक ओपिनियन पोल लेकर सामने आयी है जिसके मुताबिक इस बार नगर निगम में आम जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। इस बार बहुमत का जादुई आंकड़ा 18 सीटों का है जिस तक कोई भी पार्टी पहुँचती नहीं दिख रही।
नई दिल्ली की इस सर्वे एजेन्सी के सीईओ गोविन्द प्रसाद के मुताबिक इन चुनावों में उनके सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी व उसे 15 सीटें प्राप्त होने की संभावना है। सत्तारूढ़ भाजपा को करारा झटका मिलता लग रहा है व वह 12 सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रहेगी। आप पार्टी के प्रदर्शन पर सबकी नज़र है व ये पार्टी पोल के मुताबिक अपना खाता खोलने जा रही है। उसे 5 सीट मिलने के आसार हैं। 3 सीटें निर्दलीयों के खाते में जा सकते हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 33%, भाजपा को 31%, आप को 24% एवं निर्दलीयों को 13% जनता का समर्थन मिलेगा, ऐसा सर्वे एजेंसी का दावा है। गोविन्द प्रसाद के मुताबिक उनके सर्वे में 10% तक का फर्क रह सकता है।
उन्होंने बताया कि इन चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा (40%) निवर्तमान पार्षदों का कार्यकलाप रहा, जबकि महंगाई एवं राष्ट्रीय मुद्दे 30-30 प्रतिशत के साथ दूसरे नम्बर पर रहे।

चण्डीगढ़ की जनता की नज़र में देश में नरेंद्र मोदी व शहर में संजय टंडन सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता:
सर्वे एजेन्सी पीवीएमआरएस ने ओपिनियन पोल के साथ-साथ देश व शहर के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के बारे में भी चण्डीगढ़ की जनता की राय जानी तो उसमें नरेंद्र मोदी 70% की राय में देश के व संजय टंडन 40% की राय में शहर में सबसे आगे रहे। इसके अलावा देश में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के समर्थन में क्रमश: 12% व 6% जनता रही जबकि 12% ने कोई राय नहीं दी। इसी प्रकार शहर में 28 % ने पवन बंसल को पॉपुलर नेता बताया तो सत्यपाल जैन, किरण खेर व हरमोहन धवन को क्रमश : 20%, 8% व 4% का समर्थन हासिल हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *