प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र का निरंतर हो रहा विकास: मूलचंद शर्मा

Spread the love

चंडीगढ़, 26 दिसंबर। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत फरीदाबाद औद्योगिक नगरी में करीब 127 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
परिवहन मंत्री फरीदाबाद स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 43वीं वार्षिक बैठक में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस समय केन्द्र व राज्य सरकार औद्योगिक विकास को निरंतर आगे बढ़ा रही है। फरीदाबाद औद्योगिक नगरी में जल्द ही सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र एक बार फिर विश्व पटल पर उभर कर सामने आए। फरीदाबाद से निकलने वाले नेशनल हाईवे बनने के बाद यहां पर उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में सभी विधायक फरीदाबाद जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में तिगांव से विधायक राजेश नागर, प्रधान एस. त्यागी सहित गणमान्य उद्योगपति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *