उप मुख्यमंत्री ओ. पी. सोनी ने सिविल अस्पताल, रूपनगर में रेडियो डायगनोस्टिक लैबोरेट्री का किया उद्घाटन

Spread the love

चंडीगढ़/रूपनगर, 24 दिसंबर। उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह की हाज़िरी में शुक्रवार को सिवल अस्पताल, रूपनगर में रेडियो डायगनोस्टिक फैसिलटी का उद्घाटन किया।
इस मौके पर ओ.पी. सोनी ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयास स्वरूप कृसणा डायगनोस्टिक के साथ पब्लिक प्राइवेट पाटनर्शिप के अधीन सिवल अस्पताल, रूपनगर में 2.25 करोड़ रुपए की लागत के साथ सी.टी. स्कैन की मशीन स्थापित की गई है। जिससे मरीजों को बाज़ार की अपेक्षा कई गुणा सस्ते रेटों पर अपने ही शहर में अपेक्षित टैस्ट सहूलतें मुहैया होंगी।
उन्होंने कहा कि मरीज़ों को तकरीबन 60 से 70 फीसद तक सस्ते रेटों पर मरीजों को सहूलतें प्रदान की जाएंगी जबकि अस्पताल में पहले से चल रही सरकारी लैब में भी टेस्टिंग सहूलतें चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि एस.ए.एस.नगर मोहाली में स्टेट रैफरैंस लैबोरटरी भी स्थापित की गई है।
उप मुख्यमंत्री ने रेडियो डायगनोस्टिक फैसिलटी सम्बन्धी और विवरण देते हुये बताया कि पंजाब रेडियो डायगनोस्टिक प्रोजैक्ट के अधीन तकरीबन 100 करोड़ रुपए की लागत से पंजाब में शुरू किया जा रहा है। जिसके अधीन पंजाब के 25 शहरों में 06 एम आर आई मशीनें और 25 सी.टी. स्कैन लगाई जा रही हैं। आज राजपुरा, श्री फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ में इस रेडियो डायगनोस्टिक प्रोजैक्ट का उद्घाटन किया जा रहा है।
ओ. पी. सोनी ने बताया कि इसके अलावा पंजाब के 30 शहरों में 25 करोड़ रुपए की लागत से एक और लैबोरटरी डायगनोस्टिक प्रोजैक्ट भी चालू किया जा रहा है। यह प्रोजैक्ट बटाला, राजपुरा और मोहाली में शुरू किया जा चुका हैं। 30 शहरों में 95 कुलैकशन सैंटर बनाऐ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लैब टैस्ट बड़ी किफ़ायती दरों पर मुहैया किये जाएंगे और कुल मरीज़ों में से 5 प्रतिशत गरीब और जरूरतमंद मरीज़ों को यह सुविधा बिल्कुल मुफ़्त दी जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस प्रोग्राम के ज़रिये 750 नौजवानों के लिए नौकरी के रास्ते खुले हैं, जिनको तकनीशियन के तौर पर ट्रेंड किया जायेगा।
इस मौके पर स्पीकर, पंजाब विधान सभा, राणा के.पी. सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयास स्वरूप ज़िला रूपनगर निवासियों को बढ़िया और गुणात्मक स्वास्थ्य सहूलतें प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करते हुए आज रेडियो डायगनोस्टिक लैबारोटरी सेवा आम लोगों को समर्पित की गई है और जल्द ही यहाँ और अति ज़रूरी टैस्ट भी शुरू किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन के द्वारा लोगों को सिवल अस्पताल में ही सहूलतें मिलने से बड़ी राहत मिली है।
इस मौके पर एम.डी पंजाब हेल्थ सिस्टम कोरर्पोशन स. भुपिन्दर सिंह, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरि, एस.एस.पी. विवेक एस. सोनी, सिविल सर्जन डॉ. परमिन्दर सिंह, डायरेक्टर प्रोजैक्ट आर.एस.बल और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *