अमृतसर स्वर्ण मंदिर में हुई बेअदबी की कोशिश, समाज को लड़वाने की साजिश: कालिया

अमृतसर स्वर्ण मंदिर में हुई बेअदबी की कोशिश, समाज को लड़वाने की साजिश: कालिया
Spread the love

कपूरथला, 20 दिसंबर। शिव सेना बाल ठाकरे ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में हुई बेअदबी की कोशिश को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। साथ ही शिव सेना बाल ठाकरे का कहना है कि स्वर्ण मंदिर में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी की कोशिश समाज को लड़वाने की साजिश है। शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया व जिला प्रधान दीपक मदान ने सोमवार को एक बैठक कर इस घटना की कड़ी निंदा की है।
उल्लेखनीय है कि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम को कथित रूप से बेअदबी का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के एक दिन बाद रविवार सुबह कपूरथला स्थित एक गुरुद्वारे में निशान साहिब का अनादर करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी गई। कालिया ने इसे समाज को लड़वाने की साजिश बताया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए ऐसी समाज को लड़वाने वाली घटना को रोकने के सख्त से सख्त करवाई किये जाने कि मांग मांग की है।
कालिया ने घटना के पीछे बड़ी साजिश होने की आशंका जाहिर करते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है, क्यूंकि कि इसमें बड़ी साजिश हो सकती है। मदान ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कहा कि इसके पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने कहा मुगलों, मसंदों और ऑपरेशन ब्लूस्टार के बाद से हरिमंदर साहिब की पवित्रता को कभी भी इस तरह निशाना नहीं बनाया गया।यह यकीन के परे है। उन्होंने कहा कि यह मानना असंभव है कि यह किसी एक शख्स का ही काम था। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रही हैं।
मदान ने कहा कि हमें एकता की आवाज स्थापित करने की जरूरत है।कुछ देश विरोधी ताकतें हमारी एकता को भंग कर रही हैं। हालांकि, जब भी देश भर में एक धर्म को ऊपर और दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है, तो पंजाब हमेशा इसके खिलाफ खड़ा होता है। पंजाब में सभी लोग समान हैं। मदान ने कहा कि अगर बेअदबी की कोई घटना होती है, चाहे वह गुरु ग्रंथ साहिब की हो, गीता की हो या कुरान की तो ऐसे दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। मदान ने कहा कि हिंदुओं,सिखों और मुसलमानों को ऐसी ताकतों को हराने के लिए एकता दिखानी चाहिए। मदान ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब व श्री गुरु परंपरा हम सबकी साझी विरासत और श्रद्धा का विषय है। भारत की ज्ञान निधि का भंडार है। कहा कि समाज को आपस में लड़वाने वाली ताकतें इसका षड्यंत्र कर रही हैं और करती रहती हैं। ऐसे षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश करके उन्हें कड़ा दंड देना चाहिए और समाज को ऐसी घटनाओं के कारण आपसी सद्भाव में कोई बाधा नहीं आने देनी चाहिए। इस अवसर पर यूथ विंग के जिला प्रधान संदीप पंडित, योगेश सोनी, धरमिंदर काका, अविनाश शर्मा, राजिंदर वर्मा, बलबीर डीसी, लवलेश ढींगरा, संजीव खन्ना, दीपक विग, मिंटू गुप्ता, सचिन बहल, गगन जलोटा, सुरिंदर कुमार, मोनू सरकोटिया आदि ने बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *