चंडीगढ़, 18 दिसंबर। एडवोकेट अमृतवीर को जिला बार एसोसिएशन चंडीगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एडवोकेट अमृतवीर सिंह को इससे पहले 2016 डीबीए चुनावों में कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उस समय अमृतवीर ने सोलर पावर प्लांट का परिचय, कैंटीन की स्थापना व प्रयोगशालाओं का उन्नयन किया गया था। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने का वादा किया है और निश्चित रूप से उन समस्याओं का समाधान करेंगे। वह नए नामांकित अधिवक्ताओं की हर संभव मदद करने के लिए भी इच्छुक होंगे। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।
अमृतवीर बने बार एसोसिएशन चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष
