भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने खत्म करवाया सीटीयू कर्मियों का धरना

Spread the love

चंडीगढ़, 17 दिसंबर। भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सीटीयू कर्मचारियों के साथ बैठक के बाद धरना समाप्त करवा दिया। इसी दौरान एनएचएम के बहाल हुए कर्मचारियों ने आज पार्टी कार्यालय पहुंचकर अरूण सूद का आभार व्यक्त किया।
सीटीयू ड्राईवर-कंडक्टर ज्वांइट यूनियन के प्रधान कुलबीर सिंह व महामंत्री जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीटीयू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद आज धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को उनकी मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया। सूद के आश्वासन के बाद सीटीयू कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
इसी दौरान चंडीगढ़ एनएचएम इंप्लायज यूनियन की प्रधान बबीता रावत व महासचिव अमित कुमार के नेतृत्व में एनएचएम कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अरूण सूद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा विगत में निष्कासित 178 कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। जिसमें सूद की भूमिका अहम है। जिसके लिए अरूण सूद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मौजूद भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी बदरी प्रशाद कौशिक, प्रधान संजय ठाकुर,महासचिव जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच साल के दौरान कर्मचारियों के हित में कई अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। बीएमएस के सभी पदाधिकारी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *