शिव सेना को जोर का झटका, वार्ड 34 से शिव सेना के कई सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Spread the love

चंडीगढ़, 16 दिसम्बर। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के चलते आज के वार्ड 34 से शिव सेना पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ में शामिल हो गये। अब इस वार्ड से शिव सेना को छोड़ चुके कई कार्यकर्ता वार्ड नं. 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा को निगम चुनाव में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना पूर्ण समर्थन देगें।
सेक्टर 34 कमलम में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने की। इस दौरान उनके साथ वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने उनका स्वागत कर खुशी व्यक्त की और कहा कि इनके शामिल होने से वार्ड नं. 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा को चुनाव में मजबूती मिलेगी।
भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि वार्ड 34 से शिव सेना के सक्रिय कार्यकर्ता उनसे मिले और निगम चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन की बात रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा के पूर्व पार्षद ने इस वार्ड में कई विकास कार्यों को किया है जिससे प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए है।
शिव सेना के वार्ड नं. 34 से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में वार्ड 34 की प्रसिडेंट सपना, वाइस प्रेसिडेंट कविता, एडवाइजर राजू घोष, डिम्पल व सविता, जनरल सैक्रेटरी प्रभजीत सिंह, कैशियर रेनु सिंगला, एकांटेंट शिखा तथा कार्यकारी सदस्यों में उर्मिला, ऊषा वर्मा, सुनीता गोयल, कमला देवी, मनीष सिंगला व अन्यों सदस्यों नाम शामिल है जो कि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वार्ड नं. 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा को चुनाव में पूर्ण समर्थन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *