विजय दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Spread the love

चंडीगढ़,16 दिसंबर। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। हमारे वीर सैनिकों के लिए राज्य के हर जिले में सैनिक सदन का निर्माण किया जाएगा।
यादव आज नारनौल में विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सैनिकों को संबोधित रहे थे।
यादव ने कहा कि सैनिकों के लिए हर जिले में बनने वाले सैनिक सदन में एक ही छत के नीचे सैनिकों से संबंधित सभी प्रकार सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना बहादुरी के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को प्रतिवर्ष भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 1971 के युद्ध में भारत की विजय का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *