चंडीगढ़, 16 दिसंबर। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी, सेक्टर 17 के सदस्य गुरमीत सिंह और जोध सिंह ने वीरवार को आनंद कॉम्प्लेक्स सेक्टर 17 चंडीगढ़ के पास सफाई अभियान की शुरूआत की है। पंछी ने इस मौके पर “स्वच्छ चंडीगढ़, ग्रीन चंडीगढ़” “कुरा कचरा साफ करो बीमारी को आधा करो” के नारे दिये।
पंछी ने शहर के दुकानदारों से अपील की है कि आप सभी सफाई अभियान में आमंत्रित है। आप अपने घर और मार्केट के आस पास सफाई अभियान चलाये सिर्फ औपचारिकता मात्र ही अभियान का हिस्सा न बनें । बल्कि इसको जीवन शैली बनाये ।
