बिजली मुलाजिमों ने किया जोरदार प्रदर्शन, 11% डीसी रेट बढ़ाने की करी मांग

Spread the love

चंडीगढ़, 16 दिसंबर। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन के आवाहन पर वीरवार को बिजली मुलाजिमों ने सेक्टर 16 में जोरदार प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। मुलाजिमों ने इलेक्ट्रिकल अथॉरिटी द्वारा इलेक्ट्रीशियन की सैलरी कम कर के यूनियर टेक्नीशियन की सैलरी के बराबर सैलरी देने के फैसले की सख्त शब्दों में निंदा की तथा मांग की है कि  इलेक्ट्रीशियन के वेतन कटौती का फैसला वापिस लिया जाए। यूनियन का आरोप है कि इलेक्ट्रिकल अथॉरिटी इलेक्ट्रिशियन की सैलरी में 5000/ रुपये की कटौती करने जा रही है। इस संबंध मे डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। माननीय डीसी ने भरोसा दिलाया कि मांगो का जल्द हल किया जाएगा।
मीटिंग को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि अगर इलेक्रिकल अथॉरिटी ने वर्करों की सैलरी कटौती का फ़ैसला वापिस नहीं लिया तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि बड़े हुए डीए रेट के आधार पर डीसी रेट्स में 11% की और बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन की धक्केशाही को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनीतिक पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने जेम पोर्टल को लाकर बड़े पैमाने पर क्रपसन को बढ़ावा दिया है जिस से आउट सोर्सेड वर्करों का शोषण हो रहा है। उन्होंने मुलाजिमों का आवाहन किया की नगर निगम चुनाव में इस भ्रष्ट तंत्र को बुरी तरह हराए।
प्रदर्शनकारियों को जन संगठनों के सांझे मंच यूनाइटेड फ्रंट ऑफ मास ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान श्याम लाल घावरी तथा कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के प्रधान सतिंदर सिंह, चेयरमैन अनिल कुमार ने भी संबोधन किया। इनके अलावा इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, महासचिव वरिंदर बिष्ट  उप प्रधान यशपाल शर्मा,अवतार सिंह,   सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जशपाल चौधरी, प्रीतम सिंह ने भी रैली को संबोधन किया। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के महासचिव वरिंदर बिष्ट ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *