कपूरथला में एकजुटता के मंत्र से कांग्रेस का किला भेदा जाएगा: राजेश पासी

Spread the love

कपूरथला, 15 दिसंबर। 2 दशकों से कांग्रेस के कब्ज़े में कपूरथला हल्के को कांग्रेस से मुक्त करवाया जायेगा जिसके लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा दिग्गज नेता को मैदान में उतार मुकाबला करेगी। उकत शब्दों का प्रगटावा भाजपा के ज़िलाध्यक्ष राजेश पासी ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन में किया उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा वार्ड स्तर पर कार्य कर कपूरथला विधानसभा सीट सहित सभी क्षेत्रों में जीत दर्ज करेगी। और एकजुटता के मंत्र से कांग्रेस का किला भेदा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शीर्ष नेताओ के निर्देश पर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश के 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है और दावा किया कि जय भाजपा तय भाजपा”के मन्त्र के तहत इस बार पंजाब में आगामी सरकार भाजपा की ही बनेगी।राष्ट्र में भाजपा द्वारा  हर राज्य को कांग्रेस मुक्त किया जा रहा है उसी परम्परा को जनता के सहयोग से आगे बढ़ाते हुए 2022 में पंजाब को भी कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा राज्य की सेवा करेगी बता दें कि अकाली दल युवा नेता व मार्केट कमेटी कपूरथला के पूर्व चेयरमैन रंजीत सिंह खोजेवाल ने अपने साथियों सहित मंगलवार को लुधियाना में पंजाब भाजपा प्रभारी तथा प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में अकाली दल की तकड़ी छोड़ भाजपा का कमल थामा था। जिसके उपरांत आज बुधवार को जिले के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने रंजीत सिंह खोजेवाल के स्वागत के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसमें भाजपा लीडरो व् कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक उनका स्वागत कर उनके आने से भाजपा को मजबूती मिलने की बात कही है।जिला भाजपा प्रधान राजेश पासी के नेतृत्व में आयोजित की गई इस बैठक के दौरान सभी भाजपा नेताओं ने कपूरथला विधानसभा सीट पर 21 वर्षों से काबिज कांग्रेसी नेता राणा गुरजीत सिंह से क्षेत्र को मुक्त करवाने तथा भाजपा का भगवा फहराने की बात कही है।
भाजपा नेता रंजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।तथा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।इस अवसर पर अकाली दल को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हुए मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमेन रणजीत सिंह खोजेवाल एवं अकाली दल आईटी विंग के जिला प्रधान विक्की गुजराल का भाजपा नेताओ द्वारा ज़ोरदार स्वागत  किया इस अवसर पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।भाजपा ही नहीं ,अकाली दल में भी कभी पद की लालसा नहीं रखी  उन्हें जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी ईमानदारी के साथ,सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास किया।अब भाजपा ने उन्हें पार्टी की सक्रिय राजनीति में शामिल किया है तो जो भी पार्टी नेतृत्व में उन्हें जिम्मेदारी देगा वे उसे भी पूरे समर्पित भाव से निभाने का प्रयास करेंगे जिक्रयोग्य है कि खोजेवाल राजनीति और समाजसेवा में शुरू से ही सक्रिय रहे हैं। वे जिस पद पर भी रहे हैं,हर जगह उन्होंने अपने काम से छाप छोड़ी है, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमेन के रूप में भी रणजीत सिंह खोजेवाल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रणजीत सिंह खोजेवाल का कहना है कि भाजपा की मजबूती के लिए वह हर भरसक कोशिश करेंगे। खोजेवाल ने कृषि कानून रद करने पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने यह कानून वापस लेकर पंजाब के भाईचारे को कायम किया है।प्रधानमंत्री के कानून वापस लेने से देश भर में उनका सम्मान बढ़ा है।कानूनों की वापसी से पंजाब में किसानों के विरोध का मसला भी खत्म हो गया है।पंजाब में अब आने वाले दिन भाजपा के लिए बहुत अच्छे होंगे।2022 का विधानसभा खुलकर लड़ा जा सकेगा और सूबे में भाजपा की सरकार स्थापित की जा सकेगी।जिला प्रधान राजेश पासी ने सभी कार्यकर्ताओं से खुलकर मैदान में आने का आह्वान करते हुए कहा कि वह चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।राजेश पासी ने कहा कि पंजाब में भाजपा बड़ी मजबूती से मैदान में उतर रही है।उनका मकसद पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त, भयमुक्त, अपराध मुक्त प्रशासन मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कानून बहुत बनाती है लेकिन लागू राज्य सरकारों को करना होता है।पंजाब में सरकार गैर भाजपा की है इसलिए केंद्र की योजनाएं यहा बेहतर ढंग से लागू नहीं हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि जब यहा डबल इंजन की सरकार बनेगी तो अन्य राज्यों की तरह यहा विकास कार्य तेज किया जाएगा।जिस प्रकार पड़ोसी राज्य हिमाचल एवं हरियाणा में हो रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी के साथ पूर्व चैयरमेन नगर सुधर ट्रस्ट ओपी बहल,जिला उपप्रधान पवन धीर,प्रदेश बूथ मैनेजमेंट प्रभारी उमेश शारदा,सीनियर नेता यज्ञ दत्त एरी,प्रदेश मेडिकल सेल के इंचार्ज डॉ रणवीर कौशल,पूर्व जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी,सीनियर भाजपा नेता विश्वामित्र मढ़िया, भाजयुमो मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनु धीर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चेतन सूरी,एनजीओ सेल के जिला कन्वीनर राजेश मनन,अश्वनी तुली, कमल प्रभाकर, रविंद्र शर्मा, बॉबी शर्मा, अशोक माहला, बब्बू मान, कुमार गौरव महाजन, सुखजिंदर सिंह, शाम सुंदर अग्रवाल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *