चण्डीगढ़, 15 दिसम्बर। भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव हरीश चौधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समनव्यक अभिषेक दत्त वं चण्डीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने आज नगर निगम चुनावों हेतु बुद्धवार को सैक्टर 35 स्थित पार्टी कार्यालय में चण्डीगढ़ कांग्रेस का घोषणा-पत्र (मैनीफ़ैस्टो) जारी किया।
पार्टी ने कहा कि चण्डीगढ़ को हम एक बार फिरसिटी नं. 1 बनाएंगे । विगत 6 वर्षों में अपनी पुरानी शानो-शौकत गंवा चुका है। यह नगर अपनी स्वच्छता, सुन्दर सड़कों, विलक्ष्ण पार्कों एवं अच्छी जीवन गुणवत्ता के लिए समसत संसार में प्रसिद्ध रहा है। इस ने 2014 में देश का ‘बैसट सिटी फार क्लीनलीनैस एण्ड सैनिटेशन’ पुरुस्कार भी जीता था। परन्तु यह दुःख की बात है कि गत पांच वर्षों में यह नगर इन सभी क्षेत्रों में रख-रखाव के अभाव के कारण फिसड्डी बन चुका है।
घोषणा-पत्र कहता है कि चण्डीगढ़ की जनता पर कोई नए टैक्स नहीं लगाए जाएंगे। कांग्रेस यदि सत्ता में आती है, तो वह इसे एक बार फिर ‘सिटी न्र. 1’ बनाने का संकल्प लेती है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित नगर निगम के द्वारा लागू जलापूर्ति के कमर-तोड़ू चार्जिस एवं अन्य करों को वापिस ले लिया जाएगा। कांग्रेस 20 रुपए प्रति टॉयलेट सीट के हिसाब से सीवरेज टैक्स की पुरानी दरें लागू करेगी।
कांग्रेस पार्टी दिल्ली वित्त आयोग द्वारा आवंटित यूटी के राजस्व के हिस्से में से निगम के अपने बनते हिस्से पर अपना दावा प्रस्तुत करेगी तथा लोगों पर टैक्स लगाए बिना अनेक प्रकार की अन्य पहलकदमियां की जाएंगी। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि चण्डीगढ़ में देश में उपलब्ध जलापूर्ति के सब से अधिक कार्यकुशल व किफ़ायती प्रबन्ध हों। पार्टी सफाई, अरोग्यता एवं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कचरा उठाने की वर्तमान प्रणाली में सुधार लाएगी।
यह घोषणा-पत्र यह भी कहता है कि आधुनिकतम प्रौद्योगिकी पर आधारित नए विश्व स्तरीय गार्बेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाएगा, ताकि डड्डूमाजरा में सारा कचरा फेंकने के कारण उत्पन्न हुईं समस्याओं का कोई चिरस्थायी समाधान निकाला जा सके।
कांग्रेस चण्डीगढ़ में विश्व स्तरीय सड़कों का दर्जा बहाल करेगी। समाज-विरोधी तत्त्वों की नकेल कसने हेतु सीसीटीवी कैमरे सैक्टरों की अन्दरूनी सड़कों स्थापित किए जाएंगे। नगर में पार्किंग सिस्टम को सचमुच स्मार्ट बनाया जाएगा। इस नगर के निवासी रेहड़ी-फड़ी वालों को उपयुक्त जगह मुहैया करवाई जाएगी, ताकि संबंधित क्षेत्र के निवासियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। 10 रुपए प्रति भोजन की किफ़ायती दरों पर लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने हेतु ‘इन्दिरा किचन्स’ स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा नए स्मार्ट स्कूल सुसंस्थापित किए जाएंगे, जहां चण्डीगढ़ के श्रेष्ठ प्राईवेट स्कूलों की तरह शिक्षा प्रदान की जाएगी।
निगम की कल्याण योजनाओं को क्रियान्वित करते समय लोगों की भागीदारी, विशेषतया रैज़ीडैन्ट वैलफ़ेयर ऐसोसिएशन्स, नागरिकों की प्रतिनिधि इकाईयों, ग़ैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं धार्मिक सांस्कृतिक संगठनों की भूमिका को सुनिश्चित किया जाएगा। चण्डीगढ़ नगर निगम स्ट्रीट लाईट्स एवं पंजीकृत सहकारी हाऊसिंग सोसायटीज़ के भीतर सड़कों के रख-रखाव की पूर्ण ज़िम्मेदारी लेगा।
