भाजपा और कांग्रेस को शहर की जनता की समस्याओं से नहीं कोई सरोकार: प्रदीप छाबड़ा

Spread the love

चंडीगढ़, 13 दिसंबर। आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने आज सोमवार को यहां सेक्टर 32 सी  (वार्ड नंबर 22) से आप उमीदवार अंजु कत्याल के चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा समेत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ‘आप’ शहर के सभी 35 वार्डों के विकास और स्थानीय लोगों से संबंधित समस्याओं के निदान पर काम करेगी, क्योंकि `आप’ ने चण्डीगढ़ वासियों से शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं के निदान के वादे किए हैं। जबकि भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों व नेताओं को लोगों की परेशानियों व शहर के विकास से कोई सरोकार नहीं है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ‘आप’ काम की राजनीति’ करती है और जो कहती है उसको करके दिखाती है। इसी कारण आम आदमी पार्टी को शहरवासियों से व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के नगर निगम चुनाव में आप सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और अपना मेयर बनाएगी। उन्होंने ने वार्ड कि उम्मीदवार अंजु कत्याल के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद अंजु कत्याल की ओर से देर शाम को यहां सेक्टर 32 सी कॉलोनी में एक नकद सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम के इतिहास में पिछले 25 साल में शहर को भाजपा और कांग्रेस ने शहर को कुछ नहीं दिया। दोनों ही पार्टियों ने लोगो के पैसे का दुरूपयोग किया और शहर के विकास कार्यों में खर्च होने वाला पैसा भृष्टाचार कि भेंट चढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 22 जिसके तहत सेक्टर 31 से 33 का इलाका आता है, में विकास के नाम पर स्थानीय लोगो से खिलवाड़ होता रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके के समुचित विकास के साथ साथ यहां सुरक्षा कि दृष्टि से पुरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। नकद सभा के दौरान बड़ी संख्या में कोणी वासी हाज़र थे और उन्होंने अंजु कत्याल के हक़ में नारेबाजी करके उन्हें भारी मत्तों से विजयी बनाकर नगर निगम भेजने का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *