युवा हैं हमारे देश की शान भाजपा राज में उन्हें मिल रहा पूरा सम्मान: बॉबी शर्मा

युवा हैं हमारे देश की शान भाजपा राज में उन्हें मिल रहा पूरा सम्मान: बॉबी शर्मा
Spread the love

कपूरथला, 12 दिसंबर। भाजपा मंडल उपप्रधान बॉबी शर्मा और भाजपा नेता राजन किशन लाल ने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा की लहर चल रही, लोग बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहे, जिससे 2022 के विधान सभा चुनावो में भाजपा की सर्कार बनना तय है। उपरोक्त नेताओ ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की दिशा तय करेगी। भाजपा नेतृत्व की सोच है कि देश का युवा भविष्य निर्माण की कमान अपने हाथों में ले। युवा तय करे कि देश की एकता अखंडता कैसे सुरक्षित रहेगी और देश का विकास, सुशासन, आधारभूत संसाधन और आम लोगों का जीवन स्तर उठेगा। पूरे देश में क्षेत्रीय स्तर पर को जोड़ने के पीछे भाजपा नेतृत्व की यही सोच है। बॉबी ने कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद के सपनों के अनुरूप इस मुहिम को सफल बनाने में जुटने की अपील की। शिक्षा, संस्कृति, खेल-कूद, साहित्य, विधि व चिकित्सा, अभियंत्रण,कृषि रोजगार,ग्रामीण विकास,सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर युवाओं को भाजपा से जोड़ें। राजन किशन लाल ने कहा कि देश में युवाओं की आबादी सर्वाधिक है और इन्हीं युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर है। देश में मोदी सरकार बनने के बाद से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हुए।देश के कोने कोने में बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
बॉबी ने कहा कि आज युवा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहे हैं। यह सब भाजपा राज में संभव हो सका है। जो युवा पूरी तरह से भटक चुका था वह इस सरकार में मेड इन इंडिया के तहत देश मे ही कई निर्माण करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर नागरिकों के हर समस्याओं को दूर करने के प्रति कृतसंकल्पित है। कहा कि केंद्र सरकार देशहित व जनहित में काम कर रही है।कहा कि युवा वर्ग में वह ताकत होती है कि किसी भी कठिन से कठिन काम को कर सकते हैं। युवाओं में बदलाव की ताकत होती है। भाजपा के युवा में यह ताकत है।कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमे एक साधारण से कार्यकर्ता को भी बड़ा पद पर आसिन होने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *