किसान की तरह वार्ड के लिए मेहनत करूँगा व गन्ने की तरह निवासियों के जीवन में मिठास भरूंगा: सुरिंदर शर्मा

Spread the love

चंडीगढ़, 9 दिसंबर। नगर निगम चुनाव के लिए आज चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं और वार्ड नंबर 12 से आज़ाद उम्मीदवार सुरिंदर शर्मा को ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिन्ह मिला है। सुरिंदर शर्मा पहले से ही सेक्टर-15 के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। जैसे एक किसान अपने खेतों में काम करके मेहनत करता है वैसे ही सुरिंदर शर्मा भी लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए पिछले लगभग 20 साल से दिन-रात जुटे रहे हैं। ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिन्ह मिलने से बेहद खुश हुए सुरिंदर शर्मा ने कहा वार्डवासियों के भले के लिए एक किसान की ही तरह मेहनत करता रहूंगा और गन्ने की तरह उनके जीवन में मिठास घोलता रहूंगा।
सुरिंदर शर्मा को वार्ड से लोगों का बहुत समर्थन मिल रहा है। सुरिंदर ने सेक्टर-15 के पार्कों के सुधार के लिए बहुत काम किया है। अब उनका लक्ष्य सेक्टर-16,17,24 का नक्शा बदलना है। सुरिंदर चाहते हैं कि सेक्टर-16,17,24 भी बाकी सेक्टरों की तरह सुविकसित हो जाए। वे वार्ड के लोगों के लिए हर समय मेहनत करने के लिए तत्पर हैं। दिन हो या रात वे अपने वार्ड के लोगों को हर मुमकिन सुविधा उपलब्ध करवाने में लगे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *