नगर निगम से रिटायर्ड मुलाजिमों को जल्द पेंशन रिलीज की जाए: कोऑर्डिनेशन कमेटी

Spread the love

चंडीगढ़, 8 दिसंबर। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलॉइज एंड वर्कर्स के प्रधान सतिंदर सिंह महासचिव राकेश कुमार तथा पैट्रन श्याम लाल घावरी ने बुधवार को जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में रिटायर्ड मुलाजिमों को पेंशन जल्द ना देने की सख्त शब्दो में निंदा की तथा मांग की है कि रिटायर्ड मुलाजिमों को पेंशन लाभ जल्द दिए जाए। उन्होंने आगे कहा कि रिटायर्ड मुलाजिमों को अब घर चलाना मुश्किल हो गया है, उनसे सरकारी मकान भी खाली करवा लिए है वो सड़को पर रूल रहे हैं, उनके पेंसनरी लाभ बिना देरी किए रिलीज किए जाए।
उन्होंने कहा कि यहा यह बताना जरूरी हैं कि कार्पोरेशन से 200 के करीब मुलाजिम 2020-2021 में रिटायर्ड हो चुके हैं किन्तु उनको अभी तक पैंशनरी लाभ नही मिले। प्रशाशन तथा नगर निगम के अधिकारी आंखे तथा कान बंद किए हुए हैं। प्रशासन के फैसले लेने की लेट लतीफी के कारण सैकड़ो रिटायर्ड मुलाजिम सड़को पर जूते घिसा रहे है। इस संबंध में कोऑर्डिनेशन कमेटी कई बार यूटी तथा नगर निगम के अधकरीओ से मिल चुकी है किंतु अभी तक एक भी मुलाजिम को पैंशन नहीं मिली।
अगर प्रशासन तथा नगर निगम ने जलद पैंशन लाभ जारी न किए तो मुलाजिमों के पास आंदोलन के सिवा और कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में जल्द ही माननीय प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को मिला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *