बिजली की तारों को पहल के आधार पर करवाएंगे अंडरग्राउंड: सचिन कुमार

Spread the love

चंडीगढ़, 7 दिसंबर। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सचिन कुमार को चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत संगठन का सहारा है। जिसके आधार पर वह चुनाव प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं।
पिछले कार्यकाल के दौरान भाजपा के मनोनित पार्षद रहे सचिन कुमार को इस बार वार्ड नंबर 24 से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। इस वार्ड के अंतर्गत सेक्टर-36 व 42 के अलावा आदर्श नगर कालोनी तथा फर्नीचर मार्केट का क्षेत्र आता है। पिछले कार्यकाल के दौरान यह सीट शिरोमणि अकाली दल के पास थी। इस बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सचिन कुमार के अनुसार यहां पार्क बेहद खस्ता हालत में हैं।
उन्होंने बताया कि वह यहां से गार्बेज डंप को हटा चुके हैं। अगर वह पार्षद बनते हैं को पहल के आधार पर यहां बिजली की तारों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस समय यहां बिजली की अव्यवस्थित तारों की सबसे बड़ी समस्या हैं। जिन्हें पहल के आधार पर अंडरग्राउंड करवाया जाएगा।
इसके अलावा पार्कों में झूले और कुर्सियां टूटी हुई हैं। शौचालयों की हालत दयनीय है। चुनाव जीतने के बाद वह आरडब्ल्यू तथा एसोसिएशन के सहयोग से यहां विकास कार्यों को यकीनी बनाते हुए पार्कों के रखरखाव का अभियान चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *