चंडीगढ़, 6 दिसंबर। भाजपा वार्ड न 22 के प्रत्याशी भाजपा के हीरा नेगी ने सेक्टर 32ए के मकानों में सोमवार को अपना चुनाव प्रचार किया और स्थानीय लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन जन के बीच ले जाते हुए व आने वाले नगर निगम चण्डीगढ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए लोगों से आशीर्वाद लिया। वही सेक्टर 31 के वायुसेना के शिवं मंदिर में अपनी बहनों के साथ माता के कीर्तन में माता के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। सेक्टर 31 के मार्किट एसोसिएशन नूकड मीटिंग में सभी एसोसिएशन से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। चुनाव प्रचार के दौरान शशी प्रकाश पाण्डे, अरविन्द सिंह रावत, नीशु अरोड़ा, शीतल नेगी, सुनील अरोड़ा, आनंद सिंह, शेर सिंह, मनीष दुबे, नरेन्द्र अत्री, राजयधुवंशी, परमेन्दर चौधरी, लक्ष्मी, शांति देवी, कमला देवी, मनोज, कमल कांत, सेनी, बीडी बेलवाल, राय, कमल शर्मा, सुमित शर्मा, एडवोकेट अशोक तंवर, बाबू राम श्यामलाल, धीरज अरोड़ा, रवि शर्मा, निखिल मितल, रोहित गोयल, पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
